Thursday, November 1, 2018

लॉटरी जीतकर करोड़पति बने लोग कैसे हो जाते हैं कंगाल

एक अरब 53 करोड़ 70 लाख अमरीका डॉलर के मेगा मिलियन जैकपॉट में एक व्यक्ति की जीत हुई है.

लेकिन एक रिसर्च से पता चलता है कि इस बात की काफ़ी संभावना है कि ये विजेता इतना भाग्यशाली न हो.

इस जैकपॉट के लिए जुलाई में 25 ड्रॉ निकाले गए लेकिन इनमें से किसी भी ड्रॉ में कोई व्यक्ति विजेता नहीं बना.

इससे रक़म बढ़ती गई और ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इनामी राशि वाली लॉटरी बन गई.

सबसे बड़ी लॉटरी का रिकॉर्ड 2016 का है, जब पावरबॉल गेम 1.6 अरब डॉलर तक पहुँच गया था.

मेगा मिलियन जैकपॉट के भी 1.6 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन टिकट मिलाए गए तो रक़म थोड़ी कम रह गई.

जैकपॉट जीतने की संभावना बहुत कम रहती है. एक अनुमान के अनुसार 30.3 करोड़ लोगों में से केवल एक. इससे 400 गुना ज्यादा संभावना इस बात की होती है कि आप पर बिजली गिर जाये.

यदि अमरीका का हर वयस्क नागरिक केवल एक टिकट खरीदे और उनके नंबर अलग हों तो भी इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि ड्रॉ में कोई विजेता ना मिले और रक़म बढ़ती जाये.

अब विजेता के ऐलान और इनाम पर दावे के बाद एक दिलचस्प सवाल उठता है. वो सवाल ये है कि इनाम के पैसे और 'भाग्यशाली' टिकटधारक का होता क्या है?

रिसर्च दिखाती हैं कि अक्सर वो होता है, जिसकी आप उम्मीद नहीं करते.

उम्मीद से छोटा इनाम
जैकपॉट देखने में जितना बड़ा लगता है, असल में उतना इनाम नहीं मिलता.

यदि कोई विजेता इनाम पर दावा करता है तो उसे अगले ही दिन 1 अरब 53 करोड़ 70 लाख डॉलर का चेक नहीं मिल जाएगा.

विजेता को 87.8 करोड़ डॉलर की एकमुश्त रक़म या अगले 30 साल में 1 अरब 53 करोड़ 70 लाख डॉलर की पूरी रक़म की अदायगी में से एक विकल्प चुनना होगा.

इस रक़म की वार्षिक अदायगी शुरुआत में कम होती है और धीरे-धीरे बढ़ती है.

इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में जाएगा. यदि विजेता फ़्लोरिडा या टेक्सास जैसे लॉटरी टैक्स से मुक्त राज्य का है और वो एकमुश्त रक़म चुनता है तो फ़ेडरल सरकार क़रीब 21.1 करोड़ डॉलर का टैक्स वसूलेगी. इस तरह विजेता के पास 66.7 करोड़ डॉलर ही रह जाएंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार भाग्यशाली टिकट साउथ कैरोलाइना से ख़रीदा गया था. ये राज्य 7 फ़ीसदी लॉटरी टैक्स लेता है. इस तरह विजेता के पास 60.6 करोड़ डॉलर बचेंगे.

जैकपॉट अब छोटा दिखने लगा है, हालांकि अभी इसमें और बदलाव होने हैं.

आया हुआ पैसा कहाँ गया
सामान्य समझ कहती है कि लॉटरी जीतने से आपकी ज़िंदगी बदल जाएगी.

ऐसा सच होने की संभावना हमेशा रहती है, लेकिन शोध से पता चलता है कि आप जैसी उम्मीद करते हैं, वैसा नहीं होता.

अर्थशास्त्री गिडो इम्बेन्स और ब्रूस सैकर्डोट और सांख्यिकी विशेषज्ञ डोनल्ड रूबिन ने साल 2001 के पेपर में ये दिखाया था कि अप्रत्याशित पैसे को लोग बेतहाशा ख़र्च करते हैं. लॉटरी जीतने के 10 साल बाद उनके पास हर डॉलर के सिर्फ़ 16 सेंट ही बच पाए.

मेरे अपने रिसर्च में मैंने पाया कि 20, 30 या 40 साल के औसत व्यक्ति को विरासत में या तोहफ़े में जब कोई बड़ी रकम मिली तो उन्होंने ख़र्च या ख़राब निवेश के जरिए तुरंत अपने आधे पैसे गंवा दिए.

दूसरे शोध से पता चलता है कि लॉटरी जीतने से वित्तीय रूप से बेहाल लोगों को उनकी मुसीबतों से बचने में मदद नहीं मिली. इससे उनका दिवालियापन बस कुछ दिनों के लिए टल गया.

एक अन्य रिसर्च से पता चला कि एक तिहाई लॉटरी विजेता दिवालिया हो जाते हैं.

美检察长因疫情起诉中国 中方:毫无事实和法律依据

  中新网北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性...