Wednesday, July 31, 2019

राजकुमारी हया और उनके पति दुबई के शासक शेख मोहम्मद में बढ़ी और रंजिश

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख़दूम से अलग हुईं उनकी पत्नी ने लंदन की अदालत में ज़बरन शादी में रखे जाने से सुरक्षा की मांग की है.

शेख मोहम्मद की पत्नी जॉर्डन की 45 साल की राजकुमारी हया हैं, जो अपने पति को छोड़ दुबई से लंदन आ गई हैं. हया सेंट्रल लंदन में हाई कोर्ट के फैमिली कोर्ट डिविज़न में मंगलवार को इस मामले की शुरुआती सुनवाई में पेश हुई थीं.

हया ने अदालत में फ़ोर्स मैरिज प्रोटेक्शन ऑर्डर की मांग की है, जो किसी व्यक्ति को शादी में ज़बरदस्ती रखे जाने से सुरक्षा देता है. इस सुनवाई में दुबई के शासक शेख मोहम्मद पेश नहीं हुए थे.

राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह की सौतेली बहन भी हैं और वो शेख़ मोहम्मद की छठी पत्नी हैं. दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए इस मामले को बहुत संवेदनशील समझा जा रहा है.

इस मामले पर इस महीने निजी सुनवाई भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने बयान जारी कर कहा था कि यह मुक़दमा उनके बच्चों की बेहतरी के लिए है न कि उनके तलाक़ के लिए या पैसे के लिए.

यूएई ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और इसे परिवार का निजी मामला बताया है.

दुबई के शाही परिवार के क़रीबी लोगों का कहना है कि शेख़ मोहम्मद और राजकुमारी हया के बीच पारिवारिक कलह की वजह उनकी 33 वर्षीय बेटी शेख़ा लतीफ़ा हैं, जिनकी मां शेख की एक दूसरी बीवी हैं.

शेख़ा लतीफ़ा पहले भी विवाद में रह चुकी हैं. कथित तौर पर उनके तौर-तरीक़ों पर रोक-टोक लगाई गई थी जिसके बाद उन्होंने घर से भागने की कोशिश की थी.

शेख़ लतीफ़ा के दोस्तों के अनुसार, पिछले साल उन्होंने भागने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय तट के नज़दीक अमीराती सेना ने उनके जहाज़ को पकड़ लिया था. दिसंबर में आयरलैंड की पूर्व राष्ट्रपति मैरी रॉबिन्सन के साथ एक बैठक के बाद वह नज़र नहीं आई हैं.

रॉबिन्सन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समूह की पूर्व प्रमुख हैं और राजकुमारी हया की दोस्त भी हैं. उस बैठक के बाद शेख़ लतीफ़ा को 'मुसीबत' में बताया जा रहा था और कहा गया था कि वह 'अपने परिवार की प्यार भरी देखभाल' में हैं.

इसके बाद यूएई प्रशासन ने आरोपों के जवाब में शेख़ा लतीफ़ा के इलाज और रॉबिन्सन से मुलाक़ात की जानकारी जारी की थी.

पिछले साल मार्च में सामने आए 40 मिनट के वीडियो में शेख़ लतीफ़ा ने अपने ऊपर लगाई जा रही पाबंदियों पर बात करते हुए कहा था कि वो दुबई में नहीं रहना चाहतीं. उन्होंने अपनी बहन शम्सा का ज़िक्र करते हुए कहा था कि 2000 में वह ब्रिटेन में छुट्टी मनाने के दौरान भाग गई थीं.

लतीफ़ा ने कहा था, "जब आप वीडियो देख रहे हैं तो हो सकता है तब मैं मर चुकी हूं या बहुत-बहुत बुरी स्थिति में हूं."

क़ानूनी लड़ाई ने ब्रिटेन के दो मशहूर वकीलों को भी आमने-सामने ला खड़ा किया है. फ़ियोना शेकल्टन को अपने आकर्षण के साथ-साथ तेज़-तर्रार दांव-पेच के लिए भी जाना जाता है. साथ ही शाही मामलों का केस लड़ने में उन्हें महारत हासिल है. वह राजकुमारी हया की वकील हैं.

शेकल्टन को प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने 1992 में ब्रिटेन के राजकुमार एंड्र्यू और सारा फ़र्ग्यूसन के अलगाव का मामला लड़ा. पेन हिक्स बीच लॉ फ़र्म में रहते हुए 1996 में राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स के तलाक़ मामले में वह प्रिंस चार्ल्स की ओर से पेश हुईं.

वहीं, शेख़ मोहम्मद की ओर से स्टुअर्ट्स लॉ की लेडी हेलेन वॉर्ड केस लड़ रही हैं. लेडी हेलेन ने ब्रिटिश फ़िल्म निर्देशक गाय रिची और पॉप स्टार मैडोना के तलाक़ का केस लड़ा है. उनके मुवक्किलों में संगीतकार एंड्र्यू लॉयड वेबर और फ़ॉर्म्यूला वन रेसिंग टीम के मालिक बर्नी एकल्स्टन शामिल हैं.

No comments:

Post a Comment

美检察长因疫情起诉中国 中方:毫无事实和法律依据

  中新网北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性...