पिछले काफी समय से गूगल की सर्चिंग काफी विवादों में रही है। कुछ समय पहले तक गूगल पर 'इडियट' शब्द सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो सामने आती थी, उसके बाद 'भिखारी' सर्च करने पर पाक पीएम इमरान खान की फोटो नजर आने लगी। गुरुवार को गूगल पर जब 'बार गर्ल इन इंडिया' लिखकर सर्च किया तो सबसे ऊपर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का विकीपीडिया पेज दिखने लगा।
सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने दावा किया कि, गूगल पर 'Bar Girl In India' सर्च करने पर सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले रिजल्ट के तौर पर आ रहा है। ऐसा सिर्फ गूगल पर ही नहीं बल्कि एक और सर्च इंजन बिंग पर भी देखा गया। कुछ दिनों पहले जब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसके पीछे गूगल की-वर्ड और एल्गोरिदम को वजह बताया था। इस बात को लेकर भास्कर ने एथिकल हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर कनिष्क सजनानी से बात की, तो उन्होंने बताया कि संभव है कि ऐसा गूगल बॉम्बिंग की वजह से हुआ है। हालांकि कांग्रेस की साइबर टीम के काउंटर के कारण अब ऐसे सर्च रिजल्ट आना बंद हो गए हैं।
नीचे समझें गूगल बाम्बिंग और इसके पीछे की वजह
गूगल पर ऐसा क्यों दिखाई दे रहा है?
कनिष्क : गूगल पर रोजाना लाखों पेज की इंडेक्सिंग की जाती है। आप जब भी गूगल पर कोई की-वर्ड सर्च करते हैं तो गूगल अपने पेज रैंक एल्गोरिदम के जरिए, उस की-वर्ड से जुड़े रिजल्ट दिखाता है। अब अगर कोई संगठन या लोग ऐसी साजिश करते हैं, जिससे किसी एक की-वर्ड को सर्च करने पर कोई खास फोटो या वेबसाइट सबसे ऊपर दिखे तो इसे गूगल बॉम्बिंग या गूगल वॉशिंग कहा जाता है।
गूगल बॉम्बिंग कैसे होती है?
कनिष्क : जानिए कि कौन है World's Best Ethical Hacker? आप ऊपर जो देख रहे हैं, उसे 'हाइपरलिंकिंग' कहा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने से आप मेरी पर्सनल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 'Best Ethical Hacker' को 'Anchor Text' कहा जाता है। इस तरह से अगर कई सारी न्यूज वेबसाइट इसी की-वर्ड के साथ मेरी पर्सनल वेबसाइट के यूआरएल को हाइपरलिंक करती हैं, तो गूगल पर 'World's Best Ethical Hacker' सर्च करने पर मेरी वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई देगी।
इसी तरह हो सकता है कि कुछ लोगों ने सोनिया गांधी के विकिपिडिया पेज को 'Bar Girl in India' लिखकर अपनी-अपनी वेबसाइट पर लिंक किया होगा। डोनाल्ड ट्रम्प के मामले में, उनकी फोटो के साथ 'idiot' लिखकर रेडिट पर शेयर किया गया था। ज्यादा लाइक्स आने की वजह से, गूगल एल्गोरिदम ने वही सर्च में दिखाना शुरू कर दिया।
क्या गूगल खुद सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ कर सकता है?
कनिष्क : नहीं, गूगल के रिजल्ट पूरी तरह से पेज और वेबसाइट के कंटेंट पर निर्भर करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी दावा किया था कि गूगल सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ करना कंपनी के किसी भी कर्मचारी के लिए संभव नहीं है। हालांकि, गूगल बॉम्बिंग के जरिए सर्च रिजल्ट को थोड़ा प्रभावित किया जा सकता है।
बुधवार रात को सबसे ज्यादा सर्च किया गया 'बार गर्ल इन इंडिया'
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बुधवार रात को गूगल पर 'बार गर्ल इन इंडिया' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।19 दिसंबर को उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हालांकि, 20 दिसंबर को इसे सर्च करने वालों की संख्या कम हो गई।
गुरुवार रात को भी गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया को सर्च किया गया, लेकिन इसे सर्च करने वालों की संख्या बुधवार रात के मुकाबले काफी कम थी। लेकिन इससे पता चला कि रात के समय लोग गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया पर ज्यादा सर्च कर रहे थे।
गूगल पर न सिर्फ 'बार गर्ल इन इंडिया' सर्च किया बल्कि 'इटैलियन बार डांसर इन इंडिया', 'इटैलियन बार डांसर', 'बार गर्ल', 'इटली बार गर्ल इन इंडिया' जैसे की-वर्ड्स को काफी सर्च किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
美检察长因疫情起诉中国 中方:毫无事实和法律依据
中新网北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性...
-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने पा किस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी साज़िशों के लिए यहां कोई जगह...
-
台 湾总统蔡英文在2020年元旦谈话中对于台湾国会在2019年最后 一天通过的《反渗透法》表示,该法对两岸正常宗教、观光、学术等交流完全不受影响,并强调“我们是反渗透,不是反交流”。 根据该法内容,未来接受中国指示、委托或资助, 透过政治献金来影响台湾选举与集会游行等政治行为...
-
Женщина, у которой по всей видимости случилось душевное помешательство, сбросила в ночь на 17 сентября с моста в районе Некрасовка двух свои...
No comments:
Post a Comment