Tuesday, January 22, 2019

जब भीड़ के बीच में एक शख्स ने कंगना रनौत से किया इस तरह का दुर्व्यवहार?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना, रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं. एक इंटरव्यू में कंगना ने अपनी आपबीती का जिक्र किया और बताया कि कैसे वो भीड़ में दुर्व्यवहार का शिकार हो गईं. कंगना ने बताया, "भीड़ में किसी शख्स ने उनके बट को पिंच किया था."

डीएनए को दिए इंटरव्यू में कंगना ने मीटू को लेकर बात की. आपबीती बताया, "लोगों के बीच में मुझे पीछे से पिंच किया गया. ऐसा करने वाला इंसान वहीं खड़ा था और मुझे घूर रहा था. हालांकि, ये सेक्सुअल भी नहीं था, ये ऐसा था कि जैसे वो कह रहा हो- मैंने वहीं किया जो मुझे नहीं करना चाहिए था और जैसे वो मेरी आंखों में देखकर कह रहा हो- अब तुम क्या करोगी? तो आप उस वक्त क्या उम्मीद करते हैं."

कंगना ने कहा, "अपनी सुरक्षा हर महिला को खुद करनी चाहिए. छोटी बच्चियों को इसके बारे में सही से समझाया जाना चाहिए. इससे पहले कुछ नाम भी सामने आए, लेकिन इसपर किसी ने कोई स्टैंड नहीं लिया. अब वे उजागर हो गए हैं. जिस तरह से चीजें बताई जा रही हैं उससे लोग कम से कम दो बार सोचेंगे."

मीटू पर रानी मुखर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा, "यह देखकर दुख होता है कि महिला सशक्तिकरण के कारण एक महिला को तंग किया गया और उन्हें ट्रोल किया गया. शायद रानी खुद साफ- साफ बोलने में सक्षम नहीं थीं. लेकिन आप उनके लाइफ जीने के तरीके को देखते हैं तो पता चलेगा कि वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. जो कोई भी उन्हें जानता है वो रानी को कमजोर या डरपोक नहीं कहेगा."

मीटू मूवमेंट से जुड़े एक सवाल पर रानी मुखर्जी ने कहा था, "#MeToo के लिए महिलाओं को अंदर से ही सशक्त होने की जरूरत है. सेल्फ डिफेंस जरूरी हैं. लड़कियों को अफनी ताकत पर भरोसा रखना चाहिए. आखिर अपनी सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में होता है." तब रानी के बयान को उनकी फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर काफी आलोचना की गई थी.

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म है मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी. अंकिता जमकर फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं. इसमें वो 'झलकारी बाई' का किरदार निभा रही हैं. ये फिक्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के को लेकर बयान दिया.

जब अंकिता से पूछा गया कि क्या वो सुशांत के साथ काम करना चाहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर तौर पर मेरे पास कोई च्वॉइस नहीं है. अगर स्क्रीप्ट अच्छी है तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी." अंकिता ने टीवी के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सिर्फ एक चीज बदली है वो है कैमरा. बाकी समय एक जैसा है."

"हार्डवर्क तो शायद टीवी पर ज्यादा था. वहां हमें बिना किसी टाइम लिमिट के शूट करना पड़ता था. मैंने हफ्तेभर लगातार 128 घंटे टीवी के लिए काम किया है. फिल्मों में सिर्फ 12 घंटे की शिफ्ट होती है. तैयारी के लिए पूरा टाइम मिलता है.''

सुशांत और अंकिता जीटीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता में साथ नजर आए थे. दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं.

इससे पहले टीवी में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा था, "मैंने मेरी लाइफ के 6 साल टीवी को दिए हैं. लोग मुझे अंकिता से पवित्र रिश्ता की अर्चना के रूप में ज्यादा जानते हैं. मैं टीवी के लिए काम करना बंद नहीं करूंगी."

बता दें कि सुशांत और अंकिता के शादी करने की भी चर्चाएं थीं. लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों में ब्रेकअप हो गया. इन दिनों अंकिता बिजनेसमैन विकी जैन के साथ रिलेशलनशिप में बताई जा रही हैं. 

No comments:

Post a Comment

美检察长因疫情起诉中国 中方:毫无事实和法律依据

  中新网北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性...