Thursday, February 28, 2019

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने मिलकर एक वनडे में रिकॉर्ड 46 छक्के लगाए, कुल 807 रन बने

ग्रेनाडा. इंग्लैंड ने पांच वनडे की सीरीज के चौथे मैच में वेस्टइंडीज को 29 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 418 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 48 ओवर में 389 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पारी में 24 और वेस्टइंडीज ने 22 छक्के लगाए। मैच में कुल 46 छक्के लगे। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में 38 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के एक पारी में 23 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंग्लैंड के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की
दोनों टीमों ने मैच में कुल 807 रन बनाए। यह वनडे के एक मुकाबले में तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (2006 में) ने कुल 872 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर 825 रन के साथ श्रीलंका-भारत वनडे (2009) है।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो 56 और हेल्स 82 रन बनाकर आउट हुए।

मॉर्गन-बटलर ने 204 रन की साझेदारी की
इंग्लैंड के कप्तान ऑइन मॉर्गन और विकेटकीपर जोस बटलर ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। मॉर्गन 88 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने पवेलियन भेजा।

बटलर ने इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 12 छक्के लगाए
मॉर्गन के बाद बटलर ने अपना शतक पूरा किया। बटलर ने 51 रन के निजी स्कोर से शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 गेंद लिए। उन्होंने 150 रन की अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड बनाया।

वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही
419 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 44 रन तक उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जॉन कैम्पबेल ने 15 और शाई होप ने 5 रन बनाए। इसके बाद क्रिस गेल ने डेरेन ब्रावो के साथ तीसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की।

गेल वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडियन
ब्रावो ने 59 गेंद पर 61 रन बनाए। गेल ने 97 गेंद पर 161 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 14 छक्के लगाए। गेल ने इस पारी के दौरान अपने 10 हजार वनडे रन पूरे कर लिए। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अपने देश के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा 10405 रन ब्रायन लारा के हैं।

टीम का स्कोर जब 295 था तब गेल आउट हुए। उनके बाद कार्लोस ब्रैथवेट ने 50 और एश्ले नर्स ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने वेस्टइंडीज के लिए जीत की उम्मीद बंधाई, लेकिन इंग्लैंड के आदिल रशीद ने 48वें ओवर में चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Wednesday, January 30, 2019

किरण राव के बाद अब दीपिका पादुकोण होंगी इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन

दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक हैं. उनकी पिछली फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ शादी रचाने के बाद से इस पावर कपल की ब्रैंड वैल्यू में जबरदस्त वृद्धि हुई है. दीपिका ने अपनी सफलता की फेहरिस्त में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. उन्हें मुंबई एकेडेमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ये पब्लिक ट्रस्ट हर साल देश में प्रतिष्ठित मुंबई फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कराता है.

दीपिका से पहले चार सालों तक किरण राव चेयरपर्सन रहीं. दीपिका ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'ये मेरे लिए गौरव की बात है साथ ही ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है. मैं मामी के विज़न में विश्वास रखती हूं और भारत जैसे सिनेमाप्रेमी देश में हम एक ऐसे समुदाय को क्रिएट करने की कोशिश करेंगे जो पूरी तरह से सिनेमा को समर्पित हो.'

वही किरण ने कहा कि वे दीपिका को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगी. उन्होंने कहा कि 'ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैंने मामी की कोर टीम का हिस्सा बनकर काम किया है. चार सालों तक चेयरपर्सन रहने के बाद मैं भारत की सबसे मशहूर स्टार में शुमार दीपिका पादुकोण का चेयरपर्सन के तौर पर स्वागत करती हूं.'

जियो मामी फेस्टिवल डायरेक्टर अनुपमा चोपड़ा ने इस न्यूज़ को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसके अलावा जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की क्रिएटिव डायरेक्टर स्मृति किरण ने किरण राव को उनके रोल के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे  दीपिका के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. दीपिका पादुकोण के अलावा मामी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी, फिल्ममेकर करण जौहर, रोहन सिप्पी, विक्रमादित्य मोटवानी और जोया अख्तर जैसे फिल्ममेकर्स शामिल हैं.

गौरतलब है कि दीपिका ने फिल्म पद्मावत के बाद लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बना कर रखी. इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के साथ भव्य शादी की. ब्लॉकबस्टर पद्मावत के बाद दीपिका एक्टर विक्रांत मेसी के साथ फिल्म छपाक  में काम कर रही हैं. इस फिल्म को मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं. मेघना इससे पहले आलिया भट्ट के साथ फिल्म राजी को डायरेक्ट कर चुकी हैं. राजी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया था. दीपिका इस फिल्म के साथ ही प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रही हैं. 

प्रकाश अंबेडकर ने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस से मांग की थी कि वंचित बहुजन आघाडी पार्टी को 12 विधानसभा सीटें दी जाएं ताकि उनकी पार्टी 2 सीट माली समाज को, 2 सीट धनगर समाज, 2 सीट मुस्लिम समाज, 2 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाली जातियों और 2 सीट घूमंतु जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को उतार सके.

तमाम प्रयासों के बावजूद गंगा सफाई पर अब भी सवाल उठ रहे हैं. गंगा की सफाई के लिए सरकार के प्रयासों का मूल्यांकन करने वाली एक संसदीय समिति ने हाल ही में एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगा सफाई के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं. वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल भी गंगा की सफाई को लेकर सरकार को फटकार लगा चुका है. पिछले साल 112 दिन तक अनशन पर बैठने वाले पर्यावरणविद् प्रोफेसर जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने अपना जीवन गंगा की सफाई के लिए ही दे दिया था. 

सरकार को पता नहीं कितनी साफ हुई गंगा!

बीते साल गंगा की सफाई को लेकर एक आरटीआई अर्जी दायर की गई. इस आरटीआई का सरकार की ओर से जो जवाब मिला वो बेहद हैरान करने वाला था. सरकार ने तब कहा कि उसे पता ही नहीं, गंगा अब तक कितनी साफ हुई है. आरटीआई में खुलासा हुआ कि सरकार के पास कोई ऐसे आंकड़े नहीं हैं जिससे यह गंगा की सफाई का पता चल सके.

Tuesday, January 22, 2019

जब भीड़ के बीच में एक शख्स ने कंगना रनौत से किया इस तरह का दुर्व्यवहार?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना, रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं. एक इंटरव्यू में कंगना ने अपनी आपबीती का जिक्र किया और बताया कि कैसे वो भीड़ में दुर्व्यवहार का शिकार हो गईं. कंगना ने बताया, "भीड़ में किसी शख्स ने उनके बट को पिंच किया था."

डीएनए को दिए इंटरव्यू में कंगना ने मीटू को लेकर बात की. आपबीती बताया, "लोगों के बीच में मुझे पीछे से पिंच किया गया. ऐसा करने वाला इंसान वहीं खड़ा था और मुझे घूर रहा था. हालांकि, ये सेक्सुअल भी नहीं था, ये ऐसा था कि जैसे वो कह रहा हो- मैंने वहीं किया जो मुझे नहीं करना चाहिए था और जैसे वो मेरी आंखों में देखकर कह रहा हो- अब तुम क्या करोगी? तो आप उस वक्त क्या उम्मीद करते हैं."

कंगना ने कहा, "अपनी सुरक्षा हर महिला को खुद करनी चाहिए. छोटी बच्चियों को इसके बारे में सही से समझाया जाना चाहिए. इससे पहले कुछ नाम भी सामने आए, लेकिन इसपर किसी ने कोई स्टैंड नहीं लिया. अब वे उजागर हो गए हैं. जिस तरह से चीजें बताई जा रही हैं उससे लोग कम से कम दो बार सोचेंगे."

मीटू पर रानी मुखर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा, "यह देखकर दुख होता है कि महिला सशक्तिकरण के कारण एक महिला को तंग किया गया और उन्हें ट्रोल किया गया. शायद रानी खुद साफ- साफ बोलने में सक्षम नहीं थीं. लेकिन आप उनके लाइफ जीने के तरीके को देखते हैं तो पता चलेगा कि वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. जो कोई भी उन्हें जानता है वो रानी को कमजोर या डरपोक नहीं कहेगा."

मीटू मूवमेंट से जुड़े एक सवाल पर रानी मुखर्जी ने कहा था, "#MeToo के लिए महिलाओं को अंदर से ही सशक्त होने की जरूरत है. सेल्फ डिफेंस जरूरी हैं. लड़कियों को अफनी ताकत पर भरोसा रखना चाहिए. आखिर अपनी सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में होता है." तब रानी के बयान को उनकी फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर काफी आलोचना की गई थी.

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म है मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी. अंकिता जमकर फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं. इसमें वो 'झलकारी बाई' का किरदार निभा रही हैं. ये फिक्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के को लेकर बयान दिया.

जब अंकिता से पूछा गया कि क्या वो सुशांत के साथ काम करना चाहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर तौर पर मेरे पास कोई च्वॉइस नहीं है. अगर स्क्रीप्ट अच्छी है तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी." अंकिता ने टीवी के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सिर्फ एक चीज बदली है वो है कैमरा. बाकी समय एक जैसा है."

"हार्डवर्क तो शायद टीवी पर ज्यादा था. वहां हमें बिना किसी टाइम लिमिट के शूट करना पड़ता था. मैंने हफ्तेभर लगातार 128 घंटे टीवी के लिए काम किया है. फिल्मों में सिर्फ 12 घंटे की शिफ्ट होती है. तैयारी के लिए पूरा टाइम मिलता है.''

सुशांत और अंकिता जीटीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता में साथ नजर आए थे. दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं.

इससे पहले टीवी में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा था, "मैंने मेरी लाइफ के 6 साल टीवी को दिए हैं. लोग मुझे अंकिता से पवित्र रिश्ता की अर्चना के रूप में ज्यादा जानते हैं. मैं टीवी के लिए काम करना बंद नहीं करूंगी."

बता दें कि सुशांत और अंकिता के शादी करने की भी चर्चाएं थीं. लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों में ब्रेकअप हो गया. इन दिनों अंकिता बिजनेसमैन विकी जैन के साथ रिलेशलनशिप में बताई जा रही हैं. 

Friday, December 21, 2018

बार गर्ल इन इंडिया' सर्च करने पर आया सोनिया गांधी का पेज, कांग्रेस के काउंटर के बाद हटा

पिछले काफी समय से गूगल की सर्चिंग काफी विवादों में रही है। कुछ समय पहले तक गूगल पर 'इडियट' शब्द सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो सामने आती थी, उसके बाद 'भिखारी' सर्च करने पर पाक पीएम इमरान खान की फोटो नजर आने लगी। गुरुवार को गूगल पर जब 'बार गर्ल इन इंडिया' लिखकर सर्च किया तो सबसे ऊपर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का विकीपीडिया पेज दिखने लगा।

सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने दावा किया कि, गूगल पर 'Bar Girl In India' सर्च करने पर सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले रिजल्ट के तौर पर आ रहा है। ऐसा सिर्फ गूगल पर ही नहीं बल्कि एक और सर्च इंजन बिंग पर भी देखा गया। कुछ दिनों पहले जब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसके पीछे गूगल की-वर्ड और एल्गोरिदम को वजह बताया था। इस बात को लेकर भास्कर ने एथिकल हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर कनिष्क सजनानी से बात की, तो उन्होंने बताया कि संभव है कि ऐसा गूगल बॉम्बिंग की वजह से हुआ है। हालांकि कांग्रेस की साइबर टीम के काउंटर के कारण अब ऐसे सर्च रिजल्ट आना बंद हो गए हैं।

नीचे समझें गूगल बाम्बिंग और इसके पीछे की वजह
गूगल पर ऐसा क्यों दिखाई दे रहा है?
कनिष्क : गूगल पर रोजाना लाखों पेज की इंडेक्सिंग की जाती है। आप जब भी गूगल पर कोई की-वर्ड सर्च करते हैं तो गूगल अपने पेज रैंक एल्गोरिदम के जरिए, उस की-वर्ड से जुड़े रिजल्ट दिखाता है। अब अगर कोई संगठन या लोग ऐसी साजिश करते हैं, जिससे किसी एक की-वर्ड को सर्च करने पर कोई खास फोटो या वेबसाइट सबसे ऊपर दिखे तो इसे गूगल बॉम्बिंग या गूगल वॉशिंग कहा जाता है।

गूगल बॉम्बिंग कैसे होती है?
कनिष्क : जानिए कि कौन है World's Best Ethical Hacker? आप ऊपर जो देख रहे हैं, उसे 'हाइपरलिंकिंग' कहा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने से आप मेरी पर्सनल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 'Best Ethical Hacker' को 'Anchor Text'  कहा जाता है। इस तरह से अगर कई सारी न्यूज वेबसाइट इसी की-वर्ड के साथ मेरी पर्सनल वेबसाइट के यूआरएल को हाइपरलिंक करती हैं, तो गूगल पर 'World's Best Ethical Hacker' सर्च करने पर मेरी वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई देगी।

इसी तरह हो सकता है कि कुछ लोगों ने सोनिया गांधी के विकिपिडिया पेज को 'Bar Girl in India' लिखकर अपनी-अपनी वेबसाइट पर लिंक किया होगा। डोनाल्ड ट्रम्प के मामले में, उनकी फोटो के साथ 'idiot' लिखकर रेडिट पर शेयर किया गया था। ज्यादा लाइक्स आने की वजह से, गूगल एल्गोरिदम ने वही सर्च में दिखाना शुरू कर दिया।

क्या गूगल खुद सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ कर सकता है?
कनिष्क : नहीं, गूगल के रिजल्ट पूरी तरह से पेज और वेबसाइट के कंटेंट पर निर्भर करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी दावा किया था कि गूगल सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ करना कंपनी के किसी भी कर्मचारी के लिए संभव नहीं है। हालांकि, गूगल बॉम्बिंग के जरिए सर्च रिजल्ट को थोड़ा प्रभावित किया जा सकता है।

बुधवार रात को सबसे ज्यादा सर्च किया गया 'बार गर्ल इन इंडिया'
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बुधवार रात को गूगल पर 'बार गर्ल इन इंडिया' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।19 दिसंबर को उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हालांकि, 20 दिसंबर को इसे सर्च करने वालों की संख्या कम हो गई।

गुरुवार रात को भी गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया को सर्च किया गया, लेकिन इसे सर्च करने वालों की संख्या बुधवार रात के मुकाबले काफी कम थी। लेकिन इससे पता चला कि रात के समय लोग गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया पर ज्यादा सर्च कर रहे थे।

गूगल पर न सिर्फ 'बार गर्ल इन इंडिया' सर्च किया बल्कि 'इटैलियन बार डांसर इन इंडिया', 'इटैलियन बार डांसर', 'बार गर्ल', 'इटली बार गर्ल इन इंडिया' जैसे की-वर्ड्स को काफी सर्च किया गया।

Friday, December 7, 2018

IBM के 7 सॉफ्टवेयर खरीदेगी एचसीएल, 12780 करोड़ रुपये में हुई डील

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अमेरिकी कंपनी आईबीएम के 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट खरीदने का एलान किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह डील 1.8 अरब डॉलर यानी करीब 12780 करोड़ रुपये में हुई है.

यह एचसीएल का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा. यह डील अगले साल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है. इसके लिए रेग्युलेटर्स की इजाजत लेनी पड़ेगी. HCLके प्रेसिडेंट और सीईओ सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी सिक्योरिटी, मार्केटिंग और कॉमर्स से जुड़े सॉफ्टवेयरों का अधिग्रहण करेगी. इनका बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह एचसीएल के स्ट्रैटजिक सेगमेंट में शामिल हैं.

आईबीएम जिन 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को बेच रहा है उनमें बिगफिक्स, यूनिका और कनेक्शंस शामिल हैं.बिगफिक्स सिक्योर डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ा सॉफ्टवेयर है. यूनिका मार्केटिंग ऑटोमेशन और कनेक्शंस वर्कस्ट्रीम कॉलेबोरेशन प्रोडक्ट है.

एचसीएल का सॉफ्टवेयर सर्विस बिजनेस जुलाई-सितंबर तिमाही में 21% इजाफे के साथ 8,711 रुपये रहा. उधर, आईबीएम की सॉफ्टवेयर बिक्री में पिछले कुछ महीनों में गिरावट आई. इससे कंपनी की तिमाही आय पर भी फर्क पड़ा है. आईबीएम भी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट को 34 अरब डॉलर में खरीद रही है. इसमें रेड हैट का कर्ज भी शामिल है. डील पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है.

सलमान खान को अपना सपोर्ट लेते हुए देखकर श्रीसंत भावुक हो जाते हैं. वे रोने लगते हैं और सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हैं. प्रोमो देखकर अंदाजा लगता है कि शुक्रवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.

दूसरी तरफ, शुक्रवार को बिग बॉस कैप्टन होने के नाते सुरभि को अधिकार देंगे कि वे किन्हीं 3 सदस्यों को कालकोठरी के पात्रों के रुप में चुनें. सुरभि अपना फैसला सुनाते हुए श्रीसंत का नाम देती हैं. इसके बाद श्रीसंत गुस्सा हो जाते हैं और वॉशरूम में खुद को बंद कर लेते हैं. 

अयोध्या में राम मंदिर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान को दलित बताए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को पटना में कांग्रेस की तरफ से ऐसे कई पोस्टर चौक-चौराहे पर लगाए गए जहां इन दोनों मुद्दों को लेकर बीजेपी पर करारा हमला बोला गया है. पोस्टर में दिखाया गया है कि हनुमान भगवान राम से लिपटे हुए हैं और वह फफक-फफक कर रो रहे हैं. पोस्टर में दिखाया गया है कि हनुमान भगवान राम से कह रहे हैं कि प्रभु चुनाव के दौरान भाजपा आपके मंदिर के नाम पर धोखा देती रही है. अब हमें अपने वोट के लिए जाति में बांध रहे हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Thursday, November 1, 2018

लॉटरी जीतकर करोड़पति बने लोग कैसे हो जाते हैं कंगाल

एक अरब 53 करोड़ 70 लाख अमरीका डॉलर के मेगा मिलियन जैकपॉट में एक व्यक्ति की जीत हुई है.

लेकिन एक रिसर्च से पता चलता है कि इस बात की काफ़ी संभावना है कि ये विजेता इतना भाग्यशाली न हो.

इस जैकपॉट के लिए जुलाई में 25 ड्रॉ निकाले गए लेकिन इनमें से किसी भी ड्रॉ में कोई व्यक्ति विजेता नहीं बना.

इससे रक़म बढ़ती गई और ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इनामी राशि वाली लॉटरी बन गई.

सबसे बड़ी लॉटरी का रिकॉर्ड 2016 का है, जब पावरबॉल गेम 1.6 अरब डॉलर तक पहुँच गया था.

मेगा मिलियन जैकपॉट के भी 1.6 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन टिकट मिलाए गए तो रक़म थोड़ी कम रह गई.

जैकपॉट जीतने की संभावना बहुत कम रहती है. एक अनुमान के अनुसार 30.3 करोड़ लोगों में से केवल एक. इससे 400 गुना ज्यादा संभावना इस बात की होती है कि आप पर बिजली गिर जाये.

यदि अमरीका का हर वयस्क नागरिक केवल एक टिकट खरीदे और उनके नंबर अलग हों तो भी इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि ड्रॉ में कोई विजेता ना मिले और रक़म बढ़ती जाये.

अब विजेता के ऐलान और इनाम पर दावे के बाद एक दिलचस्प सवाल उठता है. वो सवाल ये है कि इनाम के पैसे और 'भाग्यशाली' टिकटधारक का होता क्या है?

रिसर्च दिखाती हैं कि अक्सर वो होता है, जिसकी आप उम्मीद नहीं करते.

उम्मीद से छोटा इनाम
जैकपॉट देखने में जितना बड़ा लगता है, असल में उतना इनाम नहीं मिलता.

यदि कोई विजेता इनाम पर दावा करता है तो उसे अगले ही दिन 1 अरब 53 करोड़ 70 लाख डॉलर का चेक नहीं मिल जाएगा.

विजेता को 87.8 करोड़ डॉलर की एकमुश्त रक़म या अगले 30 साल में 1 अरब 53 करोड़ 70 लाख डॉलर की पूरी रक़म की अदायगी में से एक विकल्प चुनना होगा.

इस रक़म की वार्षिक अदायगी शुरुआत में कम होती है और धीरे-धीरे बढ़ती है.

इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में जाएगा. यदि विजेता फ़्लोरिडा या टेक्सास जैसे लॉटरी टैक्स से मुक्त राज्य का है और वो एकमुश्त रक़म चुनता है तो फ़ेडरल सरकार क़रीब 21.1 करोड़ डॉलर का टैक्स वसूलेगी. इस तरह विजेता के पास 66.7 करोड़ डॉलर ही रह जाएंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार भाग्यशाली टिकट साउथ कैरोलाइना से ख़रीदा गया था. ये राज्य 7 फ़ीसदी लॉटरी टैक्स लेता है. इस तरह विजेता के पास 60.6 करोड़ डॉलर बचेंगे.

जैकपॉट अब छोटा दिखने लगा है, हालांकि अभी इसमें और बदलाव होने हैं.

आया हुआ पैसा कहाँ गया
सामान्य समझ कहती है कि लॉटरी जीतने से आपकी ज़िंदगी बदल जाएगी.

ऐसा सच होने की संभावना हमेशा रहती है, लेकिन शोध से पता चलता है कि आप जैसी उम्मीद करते हैं, वैसा नहीं होता.

अर्थशास्त्री गिडो इम्बेन्स और ब्रूस सैकर्डोट और सांख्यिकी विशेषज्ञ डोनल्ड रूबिन ने साल 2001 के पेपर में ये दिखाया था कि अप्रत्याशित पैसे को लोग बेतहाशा ख़र्च करते हैं. लॉटरी जीतने के 10 साल बाद उनके पास हर डॉलर के सिर्फ़ 16 सेंट ही बच पाए.

मेरे अपने रिसर्च में मैंने पाया कि 20, 30 या 40 साल के औसत व्यक्ति को विरासत में या तोहफ़े में जब कोई बड़ी रकम मिली तो उन्होंने ख़र्च या ख़राब निवेश के जरिए तुरंत अपने आधे पैसे गंवा दिए.

दूसरे शोध से पता चलता है कि लॉटरी जीतने से वित्तीय रूप से बेहाल लोगों को उनकी मुसीबतों से बचने में मदद नहीं मिली. इससे उनका दिवालियापन बस कुछ दिनों के लिए टल गया.

एक अन्य रिसर्च से पता चला कि एक तिहाई लॉटरी विजेता दिवालिया हो जाते हैं.

美检察长因疫情起诉中国 中方:毫无事实和法律依据

  中新网北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性...